सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप, जांच की मांग
रांची, जून 9 -- रातू, प्रतिनिधि। आनंदमयीनगर विकास समिति ने सड़क निर्माण कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग और घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सीओ रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। समिति ने उपायुक्त रांची और कार्यपालक अभियंता को भी आवेदन देकर सड़क की अविलंब स्थल जांच, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। समिति का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की गई है और मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। ज्ञापन में सड़क की पुनः गुणवत्ता के अनुसार निर्माण, दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई तथा कनीय अभियंता पर बिल पास करने में लापरवाही की जांच की मांग की गई है। समिति ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.