वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को सिगरा क्षेत्र में सीएम ग्रिड्स योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया। लोकमान्य तिलक की मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना के पास तक के कार्य को देखा। उन्होंने मुख्य अभियंता आरके सिंह को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। महापौर ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भी इस बाबत ताकीद की। 11.61 करोड़ रुपये से तिलकजी की प्रतिमा से भारत सेवाश्रम तक 610 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...