भागलपुर, दिसम्बर 27 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती के भाजपा विधायक शुक्रवार को प्यालापुर से सरकंडा सड़क निर्माण की ढलाई कार्य देखने पहुंच गए। उन्होंने उपयोग की जा रही सीमेंट और गिट्टी की जांच की और उसे घटिया पाया। उपस्थित इंजीनियर को कड़ी चेतावनी दी कि निर्माण करा रही कंपनी की बहुत शिकायत है। कहा कि यहां उपयोग हो रहे घटिया सीमेंट और गिट्टी को अविलंब बदला जाय तथा गुणवत्ता पूर्ण मजबूत सड़क बनाया जाय। अन्यथा वे विजिलेंस को शिकायत करेंगे साथ ही विधानसभा में भी उठाएंगे। विधायक ने इस संबंध में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ आदि से बात की। साथ ही निर्माण कंपनी के मैनेजर से भी बात की तथा गुणवत्ता में शीघ्र सुधार कर सड़क निर्माण कार्य कराने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.