मेरठ, मई 31 -- शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत कार्य को लेकर कुछ स्थानों पर गड्ढे होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। नगर निगम के मुख्य अभियंता को तुरंत स्थलीय निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- व्यापारियों संग अफसर जाएं घंटाघर फिर मंदिर पर फैसलाबैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में डीएम डा.वीके. सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, बुनियादी सुविधाओं और निर्यात को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। लोहिया नगर कैंची कलस्टर के लिए पुलिस चौकी की स्थापना के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (म...