फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- जहानगंज, संवाददाता। सड़क निर्माण में खेत काट दिये जाने का आरोप लगाकर मंगलवार को एक युवक जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब पचास मीटर की ऊंचाई पर बैठकर अपनी जोरदार ढंग से आवाज उठायी। पांच घंटे की कवायद के बाद उसे सकुशल उतारा जा सका।इकडरिया से छिबरामऊ के मुख्य रोड तक पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क पर डामरीकरण का काम कराया जा रहा है। जहानगंज निवासी लखमीचंद्र का इस ओर करीब पांच बीघा खेत है। दोपहर 12 बजे के करीब लखमीचंद्र जलजीवन मिशन की ओर से बनाई गांव के बाहर पानी की टंकी पर चढ़ गया। बोला उसकी तरफ सड़क निकालने के लिए खेत को काट दिया गया है। इसमें उसके साथ भेदभाव किया गया है। दबाव में काम हो रहा है। टंकी पर चढ़े लखमीचंद्र को उतारने के लिए जहानगंज थाने से पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नह...