देहरादून, जून 2 -- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने चमोली जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने चमोली जिले की थराली विधानसभा के अंतर्गत कंडवाल गांव से कफूली मल्ला मोटर मार्ग निर्माण में Rs.16 करोड़ के बजट को डकारने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य ब्रिडकुल के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत था। आरोप लगाया कि ठेकेदार को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है, जबकि धरातल पर महज 2-3 किलोमीटर ही घटिया काम हुआ है। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी उन...