चाईबासा, मई 4 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के नोवामुंडी बस्ती पंचायत अंतर्गत मेरेलगाड़ा गांव में एनआरईपी विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क में अनियमितता का ग्रामीण मुंडा जयराम बारजो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि 2.50 किमी सड़क मेरेलगाड़ा गांव से नोवामुंडी कॉलेज तक बन रही है, जो मुख्य सड़क को जोड़ती है। संवेदक की मनमानी के कारण हल्की बारिश में सड़क के चिप्स व बालू उखाड़ने लगा है। विरोध प्रदर्शन में पहुंचे झारखण्ड आंदोलनकारी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि एनआरईपी विभाग से बने इस पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर निरिक्षण करने पर पाया गया कि सड़क पर तीन इंच का ढलाई किया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश सड़क के दोनों किनारों पर गार्...