रांची, मार्च 29 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के स्कूल मोड़ भांटबोडया से बंसरी तक हाल ही में बनी सड़क में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। निर्माण के महज 15 दिन के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क का निर्माण आदर्श कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है और मानकों का पालन नहीं किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त, विभागीय सचिव और कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर जांच और संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क का कालीकरण हाल ही में किया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी परत उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने यह भी आर...