पूर्णिया, फरवरी 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के एकंबा पंचायत अंतर्गत खाताहाट से पिपरपांती होते हुए सोनापुर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन प्रारंभ से ही कार्य में घटिया किस्म की मिट्टी, गिट्टी एवं बेस सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण में मानक प्रक्रिया का पालन नहीं होने के कारण यह सड़क अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने की कगार पर पहुंच सकती है। ग्रामीण मो. रजी, मंजर आलम, तौसीफ, मुजहर, मो. तसनीफ, कमरे आलम सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब ग्रामीणों ने शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.