मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड में द्वारिकानगर-बिंदा सड़क का निर्माण नहीं शुरू होने से ग्रामीणों में आक्रोश जताया है। इसको लेकर द्वारिकानगर और बिंदा के ग्रामीणों ने डीएम, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय विधायक व बीडीओ को ईमेल भेजा है। इसमें 15 जून तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि ग्रामीण 20 जून से धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम आदि करने को बाध्य होंगे। विदित हो कि गत वर्ष ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण की मांग को लेकर मुजफ्फरपुर-पूसा रोड को जाम किया था। उस वक्त अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शिलान्यास के बावजूद इस सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सकता है। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...