हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 5 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में रविवार को चकनाली पर सड़क निर्माण के विवाद के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अधिवक्ता संघ बरहज के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एसडीएम बरहज ने विवाद के दौरान अधिवक्ता को धमकाया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बरहज तहसील में दर्जनों अधिवक्ता एकत्र हो गए और शव रख कर हंगामा शुरू कर दिए। इस संबंध में एसडीएम विपिन द्विवेदी का कहना है कि वे विवाद सुलझा कर लौट आए थे उसके बाद अधिवक्ता का निधन हुआ है। धमकाने का आरोप गलत है। बरहज क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में पंचायत द्वारा चकनाली पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। रोड और चकनाली अधिवक्ता बृजेन्द्र सिंह के दरवाजे से होकर जाती है। चकनाल...