सोनभद्र, जून 8 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत खैराही एवं किरवानी को जोड़ने वाली सड़क निमार्ण की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड को पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने बताया कि ईट की बनाई गई सड़क जगह-जगह गड्डों में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। दुबे ने बताया कि कई बार दुर्घटना होने से लोगों के पैर हाथ की हड्डी तक टूट चुकी है। स्थानीय ग्रामीण, छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को रात के समय में जगह-जगह हुए गड्डों से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- दो किमी तीन सौ मीटर सड़क का हुआ लोकार्पण पूर्व प्रधान किरवानी शिवप्रसाद ने बताया कि खैराही में स्व. शोभनाथ के घर से लेकर शुभलाल के घर तक की सड़क बहुत ज्यादा ख...