सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र,संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सेन्धुरी बग्घा, पोस्ट राजपुर में सेन्धुरी चौराहा से बग्घा टोला तक जाने वाला जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इससे संबंधित पत्र जिलाधिकारी को सौपते हुए बरसात से पूर्व सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत सेंधुरी चौराहा से लेकर बग्घा टोला तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। यह मार्ग कच्चा होने के कारण बरसात एवं अन्य मौसमों में आवागमन में पूरी तरह से अनुपयुक्त हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा पाते हैं। निकटतम विद्यालय लगभग तीन किमी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.