सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का हुंकार
बागेश्वर, मई 25 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौरा खालीधार सड़क संघर्ष समिति की बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। यहां समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर रतन सिंह दानू, सचिव करम सिंह दानू, कोषाध्यक्ष मदन सिंह धामी, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू और गजेंद्र सिंह दानू को सर्वसम्मति से चुना गया। संरक्षक पद पर चरण सिंह बघरी, महिला उपाध्यक्ष पद पर तारा धामी और बसंती बघरी तथा उप सचिव पद पर बहादुर सिंह बघरी एवं संगठन मंत्री पद पर खड़ग सिंह दानू का चयन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि जब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नौ जनवरी 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.