हाजीपुर, जनवरी 31 -- ‌राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क को भलुई चौक के पास निर्माण करने की मांग को लेकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने भलुई चौक के पास अंचलाधिकारी गौरव कुमार का घेराव किया। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि सड़क पूरी तरह से जर्जर है। जिस वजह से आए दिन पैदल यात्री, दो पहिया, चार पहिया वाहन चालक एवं साइकिल चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। बारिश के दिनों में पानी और कीचड़ जमा रहता हैं। जिससे राजगीरों को परेशानी होती है। गनीमत की बात है कि प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी व कर्मचारी इसी मार्ग से कार्यालय जाते हैं। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व स्थानीय ग्रामीण गणेश साह सड़क से गुजर रहे थे कि तभी कीचड़ और फिसलन की वजह से गिर गए और उनकी म...