अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व बाबा कॉलोनी के लोगों ने सड़क निर्माण को बुधवार को अपर नगर आयुक्त राकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। नगर निगम पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि बारिश से पहले सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि आने जाने में लोगों को सहूलियत मिल सके। रास्ते पर जलभराव की स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है। कहा कि सड़क का निर्माण नहीं होगा तो नगर निगम में धरना देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...