मेरठ, अप्रैल 6 -- सोमवार को भाकियू टिकैत ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताई और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंडल प्रचार मंत्री संजय दौरालिया के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम उदित नारायण सेंगर के समक्ष अलीपुर से लेकर चिरौड़ी तक की क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाने की मांग की। जिस पर उन्हे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और समस्या का समाधान होने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही। कई घंटे बाद एसडीएम ने उनसे वार्ता की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। संजय दौरालिया ने बताया कि एक सप्ताह में समस्या का सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.