कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा गांव निवासी मो. इम्तियाज ने बताया कि उसके घर के सामने सड़क का निर्माण हो रहा था। 11 फरवरी की दोपहर बड़ा भाई मो. तौकीर निर्माण कार्य देख रहा था। तभी पड़ोसी निसार अहमद, मो. इरशाद, मो. दिलशाद व मो. जावेद गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने पीड़ित के भाई को जानलेवा धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.