अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम क्या शुरु हुआ ऑटो चालकों की चांदी हो गई। कंपनी बाग से क्वार्सी तक का किराया दस रुपये बढ़ा दिया। चालकों ने महज एक रूट पर ही किराया नहीं बढ़ाया बल्कि आगरा कट से कंपनी बाग तक किराए में बढ़ोतरी कर कर दी। कोई 15 तो कोई 20 रुपये में सवारियों को बैठा रहा है। रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम शुरु हुआ था। काम अब अपने अंतिम रूप में चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य मीनाक्षी पुल तक पहुंच गया है। ऐसे में पुल को तीन व चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। ऐसे में ऑटो चालक एटा चुंगी मार्ग से क्वार्सी चौराहे तक जा रहे हैं। मगर, जहां सवारी को दस रुपये खर्च करने होते थे, वहां उनसे बीस रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑटो चालक इस बात का हवाला देते हैं...