रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्राम सभा मलसी में मंदिर से मंगल दल तक लगभग 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ का रविवार को फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयासों से पूरी ग्राम सभा मलसी में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के तहत ग्राम सभा में तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा विधायक निधि से श्मशान घाट, पुलिया, गुरुद्वारे और मंदिर में निर्माण कार्य सहित कई जनहित के कार्य कराए गए हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उनके लगातार प्रयासों से महत्वपूर्ण शिमला कुर्रेया मार्ग तथा अटरिया-शांतिपुरी-नगला मार्ग के निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इ...