सोनभद्र, अप्रैल 10 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपाचूआ के करीवा माटी स्थित चरकी घुटरा से श्मशान घाट तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र सड़क निर्माण की ओर समुचित कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो किमी कच्ची और पथरीली सड़क से गुजर कर शव का दाह संस्कार करने जाना पड़ता है। सड़क पर निकले नुकीले पत्थरों के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कंधे पर इतनी दूर शव और लकड़ी ले जाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में कच्ची सड़क को पक्की बनाया जाना जरूरी है। ग्रामीण कमलेश, अनीता, सुखदेव आदि ने कहा कि प्रधान से लेकर जिला प्रशासन ...