देवरिया, जनवरी 3 -- देवरिया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमला यादव एवं प्रदेश सचिव एडवोकेट आनंद प्रकाश चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र अपर उप जिलाधिकारी सीमा पाण्डेय को शुक्रवार को सौंपा। इसमें कहा गया है कि विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम दुबौली में करीब आठ माह इंटरलाकिंग कराने की मांग अधिकारी से की गई। आरोप है कि जानबूझकर खंड विकास अधिकारी द्वारा हीलाहवाली की जा रही है, जबकि वर्क आईडी भी बन गया है, लेकिन कार्य नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में बाध्य होकर उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...