सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू
बागेश्वर, जुलाई 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सेनानी के उत्तराधिकारी फतेह सिंह करायत आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वर्षों से मांग उठाने और कई बार ज्ञापन देने के बावजूद शासन-प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। फतेह सिंह करायत ने बताया कि स्व. महेंद्र सिंह करायत मोटर मार्ग के लगभग सात किलोमीटर विस्तार का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के 15 से 20 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही एनएच-309 से संपर्क स्थापित होने पर कई गांवों की आवाजाही सुगम होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन गतिविधियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.