सहारनपुर, जनवरी 29 -- बेहट थाना क्षेत्र के मालाहेड़ी गांव में सरकारी सीसी सड़क निर्माण के दौरान विवाद हिंसक हो गया। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे ग्राम प्रधान पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए प्रधान के बेटे और पड़ोस की नाबालिग किशोरी को भी बेरहमी से पीट दिया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान शाहरूख पुत्र मुरसलीन ने बताया कि 25 जनवरी की दोपहर वह सरकारी योजना के तहत शहजाद के मकान से इसरार के घेर तक सीसी सड़क बनवा रहे थे। तभी गांव निवासी आरोपी कय्यूम पुत्र मकसूद, सद्दाम पुत्र कय्यूम, मोहसीना पत्नी कय्यूम, नेहा पुत्री कय्यूम और शहराज पुत्र शकील हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.