मथुरा, जून 18 -- नगर निगम के अपर आयुक्त सौरभ सिंह ने बुधवार को भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होली दरवाजा, आगरा रोड, आर्य समाज रोड, जनरल गंज आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यापारी नेताओं से सुझाव भी लिए। अपर आयुक्त ने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि व्यापारी नेताओं के सहयोग से कार्यों को समयबद्ध एवं बेहतर ढ़ंग से पूरा किया जाए। जहां व्यापार मंडल की द्वारा सुझाव दिए जाएं, उन्हें गंभीरता से लेकर कार्य करें। अपर आयुक्त एवं चीफ इंजीनियर ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग के बिना शहर का विकास संभव नहीं है। नगर निगम को सदैव व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, महामंत...