अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, संवाददाता। क्यामपुर में दलित बस्ती में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए महर्षि वाल्मीकि सेना के बैनर तले दलित बस्ती के लोगों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने उन्हें निर्माण कार्य जल्द शुरू करोन का आश्वासन दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्यामपुर दलित बस्ती के लोग मंडल आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। विक्रम जीनवाल ने उन्हें क्यामपुर कहा कि वार्ड नंबर 41 क्यामपुर दलित बस्ती में बंबा के सहारे नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। एक माननीय द्वारा इस कार्य में अड़ंगा लगा दिया गया है। कहा कि पूर्व में डीएम व नगर आयुक्त को कई बार लिखित में मांग पत्र दिए गए। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। संगठन के सविता देवी, विजय देवी, हेमलता देवी, हरिश...