सहरसा, जून 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नगर निगम वार्ड 33/26 के पार्षद प्रतिनिधि मो अली खान ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।निगम पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि वार्ड में एक मुहल्ला है ।जिसमें करीब 40 से 50 घरों की आबादी है। मुहल्ले के जमींदार द्वारा सभी केवालेदार को रास्ता दिया गया है। मेरे अनुशंसा पर नगर निगम के द्वारा उक्त सड़क निर्माण के लिए निविदा नगर निगम के द्वारा निकाला गया है। जब संवेदक महबूब आलम द्वारा मिट्टी गिराये जाने का कार्य प्रारंभ किया गया तो अचानक तीन नामजद अन्य लोगों के साथ आकर जबरदस्ती धमकी देते हुए सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। यह भी पढ़ें- महिला वार्ड पार्षद के घर पर रोड़े...