सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 पेपर मिल रोड हिम्मतनगर देरी से हो रहे सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने हंगामा किया। यह भी पढ़ें- आठ महीने में नहीं बनी 360 मीटर लंबी सड़क, धीमी गति से लोग परेशानसमस्या का कारण हिम्मतनगर, अनमोल विहार, रघु कृष्ण बिहार, विनय विहार, इंदिरा कॉलोनी वासियों ने आठ महीने से सड़क निर्माण न होने से परेशान होकर इकट्ठे होकर सड़क पर हंगामा किया। कॉलोनी वासियों का कहना है ठेकेदार कभी पाइपलाइन कभी गैस पाइपलाइन कभी मिट्टी उठाने का बहाना बना लेता है और धीरे-धीरे आठ महीने गुजर गए। कॉलोनी वासियों को अपने वाहन घर तक ले जाने में परेशानी हो रही है स्कूल के बच्चों को घर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कोई भी रिक्शा चालक कॉलोनी में आने को तैयार नहीं है कल भी स्कूल के बच्चों की रिक्शा पलट गई थी जिसमें बच...