हाथरस, मई 31 -- ​सासनी।विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बा के उस पार से रामनगर तक मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय बाशिंदों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। ​स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण कार्य के तहत जहां तक आबादी क्षेत्र है, वहां सीमेंटेड सड़क बनाई गई है। आरोप है कि इस नवनिर्मित सड़क के दोनों तरफ काफी खाली जगह छोड़ दी गई है, जो मुख्य सड़क से काफी नीचे है।​इस खामी की वजह से सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने या बचाने के चक्कर में आए दिन मोटरसाइकिल, साइकिल और ई-रिक्शा चालक असंतुलित होकर नीचे गिर रहे हैं। इससे लोग चोटिल हो रहे हैं।​​आबादी क्षेत्र से आगे जहां डामर से सड़क ...