सिमडेगा, जून 27 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ाहोंजोर में ग्रामीणों ने शनिवार को एनएच 320 जी सड़क निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर लगभग एक घंटा कोलेबिरा-मनोहरपुर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री जाम में फंस गए। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी होने पर बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी और थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह जाम स्थल पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया।

सड़क निर्माण कार्य में विलंब सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा भी जल्द पिचिंग कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व बेड़ाहोंजोर के ग्रामीणों ने सड़क पर पिचिंग कार्य नहीं करने के विरोध में सड़क जाम किया था। जाम के दौरान सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी ...