भागलपुर, फरवरी 18 -- बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी पंचायत के मनिहारी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारों के अनुसार, विभाग द्वारा लगाए गए शिलापट्ट में कार्य प्रारंभ की तिथि से लगभग पांच माह विलंब से कार्य को प्रारंभ किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य जारी है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। बावजूद, कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने एवं मानक अनुसार कार्य कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...