चंदौली, जुलाई 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य कॉरिडोर परियोजना के विरोध में सोमवार को जमीन बचाओ संघर्ष समिति पचोखर की ओर से गोपलापुर गांव से पदयात्रा निकाली गई। जो हसनपुर, कम्हरिया, पचोखर, शिवनाथपुर, चंदाइत आदि गांवों में भ्रमण के बाद पांडेयपुर में समाप्त हुई। जहां सभा आयोजित हुई। इस दौरान संयोजक महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विंध्य कारीडोर परियोजना के तहत बनने वाली सड़क की जिले के किसानों और मजदूरों के लिए कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि इस सड़क से किसानों को जमीन से बेदखल कर भूमिहीन बनाने का काम सरकार कर रही है। वही सह संयोजक गुलाब चन्द ने कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को ठीक से लागू नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना इसलिए सभी किसान विंध्य कारी...