सड़क निर्माण करने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोरमारा चांदना ठाढ़ी मोड़ से लेकर मोरने गांव तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता व घटिया सामग्री लगाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार दोपहर चांदनाठाढ़ी मोड़ से मोरने गांव तक बन रही करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 98 लाख 53 हजार रुपये की प्राक्कलित राशि स्वीकृत की गई है। बावजूद इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने सड़क में लगे मेटल को ही दोबारा उपयोग किया जा रहा है, जबकि प्राक्कलन के अनुसार नए मटेरियल का उपयोग होना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.