सिमडेगा, मार्च 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जलडेगा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस गिरफ्त में आने वाले तीनों अपराधियों में सुनील उरांव, सुबोध बड़ाइक और शिवा सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि 25 जनवरी की रात कारीमाटी गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के जेसीबी और पानी टैंकर में आग लगा दी थी। उल्लेखनीय है कि लचरागढ़ से बाड़ीबिरिंगा तक सड़क निर्माण का कार्य आरएमएसबी कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा है। इधर घटना के बाद अपराधियों ने पेट्रोल बम भी फेंका और उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कमांडर शेखर जी के नाम से एक लाल रंग का लिखित बैनर भी लगा दिया था। जिसमे बिना संगठन से बात किए बगैर कोई काम नही करने की चेतावनी दी गई थी। पु...