बागेश्वर, अप्रैल 20 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर सात कठायतवाड़ा में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर उजागर हुई है। यहां 68 वर्षीय जयंती देवी के अचानक बीमार होने पर परिजनों और स्थानीय महिलाओं को उन्हें पीठ पर लादकर करीब पौने किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कठायतवाड़ा के द्यांगण क्षेत्र को जोड़ने के लिए करीब 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। लगभग 300 मीटर बनी सड़क भी जर्जर और खतरनाक हालत में है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क के लिए जिलाधिकारी के अंटाइट फंड से भी धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका।सड़क अधूरी रहने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.