आगरा, जनवरी 6 -- जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शहर के द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोग लापरवाह हो गए हैं। नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़क नियमों का पालन नहीं करने से सड्क दुर्घटनाएं होती हैं लोग घायल और यहां तक कि मौत भी हो जाती है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि, 18 वर्ष के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनता है उसके बाद ही गाड़ी चलाना चाहिए। घायल व्यक्ति को जो अस्पताल पहुंचाएगा उसे Rs.25000 का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए आप इमरजेंसी कॉल 112...