सहारनपुर, अप्रैल 16 -- पुवांरका क्षेत्र की प्रशांत विहार और परशुराम कॉलोनी में सड़क और नाले का निर्माण न होने पर नाराज कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी में 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के बैनर लगाकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं ना होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क और जर्जर नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कॉलोनी वार्ड-13 पुवांरका ब्लॉक के सामने स्थित है और करीब 25 साल पुरानी बताई जा रही है। यहां लगभग चार हजार की आबादी रहती है। कॉलोनी की मुख्य सड़क कृष्णधाम से होकर भगवती कॉलोनी और बेहट रोड को जोड़ती है, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है, जिससे जलभराव हो जाता है। ...