गोंडा, फरवरी 12 -- मनकापुर, संवाददाता। टूटी हुई जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि काम शुरू न होने पर व्यापक आंदोलन किया जायेगा। मसकनवां से चांदनी चौक होकर अयोध्या धाम को जानेवाली सड़क बहुत खस्ताहाल है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों अपनी परेशानियों का हवाला देते हुए ज्ञापन दिया है। इसमें कहा गया है कि मसकनवां चौराहे से लेकर चांदनी चौक बाजार होते हुए जनपद बस्ती की सीमा तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए गुजरते हैं। स्कूली बच्चे, व्यापारी और आम नागरिक भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है तथा कई अन्य ...