गुमला, मार्च 22 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड क्षेत्र के ससिया गांव से जगन्नाथ मंदिर होते हुए लसिया बानो मुख्य सड़क तक जाने वाली करीब दो किमी लंबी सड़क की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। हल्की बारिश में ही यह सड़क कीचड़ और दलदल में बदल जाती है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गंगाधर गोप, तरुण गोप, सचिन गोप, दामोदर गोप, गुलाब गोप सहित कई ग्रामीण ने बताया कि यह सड़क ससिया गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। करीब एक हजार की आबादी इसी मार्ग पर निर्भर है,लेकिन इसकी बदहाल स्थिति के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं बीमारों को अस्पताल ले जाना भी जोखिम भरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.