चंदौली, फरवरी 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के के डैना से मनियारपुर तक जाने वाली सड़क कच्ची होने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। करीब 1800 मीटर लंबी सड़क नहीं बनने से बच्चों, ग्रामीणों को बारिश के दिनों में काफी समस्या होती है। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया गया।इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तक करके जाना पड़ता है। सकलडीहा रजवाहा के किनारे बनी सड़क डैना गांव से लेकर मनियारपुर तक सड़क आजादी के सात दशक बाद भी कच्ची की है। ऐसे में राहगीरों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है। वहीं बरसात के दिनों मे सड़क के आसपास बसे गांवो के लोगों को गांव से निकलने में भारी परेशानी होती है लेकिन आज तक इस सड़क को पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.