बदायूं, मई 31 -- नगर के अहीर टोला मोहल्ले की जर्जर सड़क को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया। लंबे समय से खराब इस मुख्य सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर नगर पालिका निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि बिल्सी नाका पुलिस चौकी से बाईपास को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बारिश में यहां आवागमन बंद हो जाता है और आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। पहले भी प्रदर्शन किया गया, लेकिन पालिका प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर ने बताया कि सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए यह भूख हड़ताल की गई है। पालिका निरीक्षक हरीश त्यागी ने ज्ञापन स्वीकार कर जल्द ही सड़क निर्माण कर...