सुपौल, मार्च 11 -- किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र की राजपुर पंचायत स्थित नमनमा में सड़क नर्मिाण कैंप में पुराने भवन की दीवार जेसीबी से तोड़ने के क्रम में दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की पहचान राजपुर पंचायत के वार्ड आठ निवासी मो इदरीश साफी (46) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजपुर पंचायत स्थित नमनमा चौक के समीप सड़क नर्मिाण कैंप में इदरीश साफी पिछले छह माह से मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बजे कैंप परिसर में ही पुराने भवन की दीवार को जेसीबी से तोड़ा जा रहा था। भवन की दीवार तोड़ने के दौरान ही यह हादसा हुआ है। कैंप में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों का कहना है कि दीवार मजदूर के ऊपर पर गई। इससे दबने से मौके पर ही इदरीश की मौत हो गई। इधर, मौत की खबर मिलते ही मृत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.