सड़क ध्वस्त होने से परेशानी, मरम्मत की मांग
गंगापार, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के उरुवा ग्राम पंचायत मुस्लिम बस्ती को जाने वाली सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते बस्ती के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के महताब अहमद, फैसल अहमद, इश्तियाक अहमद, मुकद्दर आदि ने बताया कि सन 2000 में उक्त सड़क का निर्माण जिला पंचायत निधि से हुआ था। दो साल बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया। मौजूदा समय में सड़क उबड़-खाबड़ और बड़े गढ्डों में तब्दील हो चुका है। उक्त ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण बस्ती तक स्कूल वैन नहीं पहुंचती है। बच्चों को स्कूल जाने में समस्याएं होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.