चाईबासा, मई 1 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि सड़क दुर्घटना से पीड़ित कोई भी परिवार मुआवजा से वंचित न रहे। उन्होंने अपर उपायुक्त एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दोनों में समन्वय स्थापित कराते हुए लंबित 55 मामलों में वांछित दस्तावेज उपलब्ध करना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा सडक सुरक्षा जागरूकता का महत्व बताते हुए जिले के सुदूरवर्ती गांव एवं स्कूल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- ओवर स्पीडिंग करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाकर करें कार्रवाई बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.