पाकुड़, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के चंडालमारा-पोखरिया मुख्य सड़क के लौगांव के पास रविवार रात को मोटरसाइकिल चालक असंतुलित होकर गिरने से अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जामूगढ़िया गांव के 60 वर्षीय वृद्ध लेदेम मुर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जख्मी को प्राथमिक उपचार के लिए पाकुड़ सोनाजोड़ी अस्पताल ले गए। जहां डॉ़ ने जख्मी लेदेम मुर्मू को प्राथमिक उपचार कर सर में लगी चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों के द्वारा सरकारी एंबुलेंस की मांग करने पर डॉक्टरों के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद स्वजनों ने निजी एंबुलेंस किराए में लेकर जख्मी को बेहतर इलाज के लिए दुमका लेकर गए। घटना के बाबत जख्मी के भतीजा निखिलेश मुर्मू ...