फरीदाबाद, जून 10 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के भीतर जिले के अलग-अलग इलाकों में तीन सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक 12 साल के मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सेक्टर-12 ए के रहने वाले दीपक चावला ने सेक्टर-14 थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 12 वर्षीय भांजा प्रयांश नारंग निवासी सेक्टर-14 आठ जून की शाम करीब सात बजे टेनिस एकेडमी से खेलकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-14 के गेट नंबर 2 के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार में कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मासूम को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति दिल्ली के बवाना निवासी 24 वर्षीय सचिन सेहरावत गुरुग्राम की नाइका फैशन कंपनी में ऑपरेटर हैं। पांच ...