रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर, संवाददाता। महेश्वरी गांव के संदीप की सड़क हादसे में मौत के मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संदीप कुमार दो फरवरी को सिडकुल की एक फैक्टरी में ड्यूटी के लिए बाइक से निकला था। खेड़ी तिराहे के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया था। परिजन उसे लक्सर के अस्पताल लाए। इसके बाद गंभीर हालत में भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन चार फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई थी। संदीप परिवार का इकलौता चिराग था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...