दुमका, मार्च 26 -- मसलिया प्रतिनिधि। दुमका- गोबिंदपुर हाईवे नवासार से नायाडी जाने वाली सड़क के तीखे मोड़ पर बुधवार शाम के करीब चार बजे एक स्कूटी सवार अपना संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। असपास के लोगो द्वारा एम्बुलेंस को बुलाकर जख्मी युवक को इलाज हेतु दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवासार निवासी पुनू मरांडी अपने ही स्कूटी से रानीघागर किसी काम से आया था। घर लौटने के क्रम में नवासार के तीखे मोड़ पर असंतुलन होकर गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया एवं जीभ भी कट गया है। साथ ही मौके पर ही पुनु मरांडी बेहोश हो गया। पुनु मरांडी का दुमका चिकित्सक द्वारा उपचार के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...