चतरा, अप्रैल 11 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेमहुआ स्थित इंदु फ्यूल स्टेशन के पास शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गिद्धौर निवासी दयाशंकर दांगी के 25 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। सचिन सदर अस्पताल में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ अफसर) के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल लेकर ड्यूटी के लिए चतरा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पांडेमहुआ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित अपाची बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अपाची बाइक पर सिंदुआरी निवासी नसीब भुइयां और आनंद भुइयां सवार थे, जो अपने घर लौट रहे थे।हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौतदोनों बाइक की...