मोतिहारी, अप्रैल 28 -- मोतिहारी। पटना से मोतिहारी आने के क्रम में मोतीपुर में एक लापरवाही से बाइक चला रहे बाइक सवार को बचाने में सिविल सर्जन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे सिविल सर्जन जख्मी हो गए। सिर फट गया व शरीर में भी चोट लगी। ड्राइवर शंकर को भी चोट लगी है। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल सिविल सर्जन का तत्काल इलाज मोतीपुर अस्पताल में किया गया, जहां उनके सिर में टांका दिया गया। ड्राइवर का भी इलाज किया गया। मगर बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए सिविल सर्जन पटना वापस हो गए। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना तो बड़ी थी, मगर वे बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार को बचाने में पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन जख्मी वे ठीक हैं। पटना वापस लौट रहे हैं। सिर का सिटी स्कैन करवाना होगा। उन्होंने बताया कि पटना मीटिंग म...